
पुलिस पर हुए पथराव के बाद चौक बाजार इलाके में कल से ही दहशत है। व्यापारियों ने गुरूवार को सांकेतिक रूप से अपनी दुकानें बंद कर थाने में किए गए पथराव का विरोध किया। कोतवाली पहुंचकर पुलिस का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर समस्त व्यापारियों ने एसपी को एक ज्ञापन देते हुए थाने में किए गए पथराव के आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करने के अलावा भारत बंद के दौरान भीम आर्मी के गुण्डों द्वारा मचाए गए उत्पात के विरूद्ध भी सख्त कार्यवाही की मांग की है। पूरे शहर में लोग पुलिस का समर्थन करते हुए अपराधियों पर सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।








