Home डेली न्यूज़ कलेक्टर से मिलने पहुंचे केन-बेतवा परियोजना के विस्थापितों की आवाज उठाने वाले...

कलेक्टर से मिलने पहुंचे केन-बेतवा परियोजना के विस्थापितों की आवाज उठाने वाले अमित भटनागर

26
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर ने शनिवार को कलेक्टर पार्थ जैसवाल से मुलाकात की। अमित भटनागर ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर परियोजना से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।अमित भटनागर ने खास तौर पर आंदोलन के दौरान महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज और घायल महिलाओं के उचित उपचार व न्याय के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से ग्राम सभाओं की सहमति, पारदर्शिता और कानून के पालन को लेकर प्रशासन को बार-बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के बावजूद प्रशासन ने बल प्रयोग किया, जिससे कई महिलाएं घायल हो गईं।कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी स्तर पर दोष सिद्ध होता है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि परियोजना से जुड़े सभी कार्य कानून के दायरे में और पूरी पारदर्शिता के साथ किए जाएंगे। प्रभावित आदिवासियों और परिवारों के विस्थापन के मामले में संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाया जाएगा।अमित भटनागर ने प्रतिक्रिया में कहा कि यदि प्रशासन अपने दिए गए आश्वासनों को जमीन पर उतारता है और मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करता है तो आंदोलनकारी सहयोग करने को तैयार हैं। लेकिन यदि मांगों की अनदेखी की गई तो लोकतांत्रिक तरीके से दोबारा आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here