Home डेली न्यूज़ लूट की घटना में फरार चल रहे पांचवें आरोपी को पुलिस ने...

लूट की घटना में फरार चल रहे पांचवें आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

7
0
Jeevan Ayurveda


जानकारी के अनुसार, 18 मार्च 2026 को अनाज व्यापारी विनय शिवहरे अपने साथी इल्लु गुप्ता के साथ महोबा मंडी से अनाज बेचकर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने रास्ते में उन्हें रोककर लूटपाट की और मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3000 का इनाम घोषित किया गया था तथा विशेष टीम गठित कर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनमें राज वर्मा अहिरवार, अयान खान, बबलू कुशवाहा उर्फ डेंजर और महेंद्र कुशवाहा शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई रकम में से 90,000 नगद, दो आईफोन, 12 बोर का देसी कट्टा, कारतूस और एक पल्सर मोटरसाइकिल सहित लगभग 3 लाख की संपत्ति बरामद की गई थी।
इसी कड़ी में पुलिस ने अब पांचवें आरोपी अक्कन उर्फ आशिफ पिता लियाकत खान निवासी पठान मोहल्ला, महोबा को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से बैग सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लूट, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार और छेड़छाड़ जैसे चार मामलों में पहले से लिप्त रहा है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय अंबे, उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह तथा पुलिस टीम के आरक्षक बलराम, हिरदेश, देव सिंह सहित अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here