
ईशानगर। नगर के लक्ष्मीनारायण मंदिर में 15 से 23 जनवरी तक साप्ताहिक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, पंचकुंडीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, संत-दर्शन एवं आर्शीवचन का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को आयोजन समिति ने मंदिर परिसर में बैठककर रूपरेखा तैया की है। मंदिर के महंत डॉ. हरीश मिश्रा ने बताया कि यह भव्य कार्यक्रम समस्त क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। इस समारोह में कई बड़े संतों का आगमन होगा। आयोजन की व्यवस्था के लिये आज कार्यसमिति की बैठक हुई है जिसमें क्षेत्र के गणमान्य जन, युवा और पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।








