Home डेली न्यूज़ एमपी किसान ऐप से घर बैठे कृषि योजनाओं का लाभ लेने कराएं...

एमपी किसान ऐप से घर बैठे कृषि योजनाओं का लाभ लेने कराएं पंजीयन

45
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। म .प्र शासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिये एमपी किसान ऐप का संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर संदीप जी.आर. द्वारा कृषकों को किसान ऐप के संबंध में ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों की सुविधा के दृष्टिगत बनाए गए किसान ऐप के माध्यम से कृषि विभाग में संचालित कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीयन कराके आवेदन करना होगा।
डॉ. के.के. वैद्य उप संचालक विभाग कृषि द्वारा बताया गया कि, किसानों को मैदानी अधिकारियों के माध्यम से एम.पी. किसान ऐप की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को दी जा रही है। इस वर्ष 2024-25 से कृषि विभाग में संचालित योजनाओं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन, तिलहन, गेहूं, मोटा अनाज, मिलेट मिशन का लाभ लेने हेतु किसानों को ऐप के माध्यम से अपना आवेदन करना होगा। इस वर्ष खरीफ मौसम 2024 से ही जिन किसानों के ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होंगे उन्हीं किसानों को लाभ दिया जाएगा।

कैसे कराएं पंजीयन

Ad

किसान अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से एमपी किसान ऐप डाउनलोड करें। इस ऐप में कृषि योजनाओं के बॉक्स (पंजीयन बॉक्स) में जाकर अपना पंजीयन करें। इस ऐप में किसानों द्वारा रबी, खरीफ, जायद में वोई गई फसलों के रकवे की गिरदावरी भी स्वयं भरी जा सकती है। समर्थन मूल्य पर अपनी उपज विक्रय हेतु भी पंजीयन इसी ऐप के माध्यम से कर सकता है, म.प्र. की मंडियों में फसलों के बाजार भाव, मानसून, मिट्टी नमूना विश्लेषण की रिपोर्ट मृदा उर्वरता, भूमि सीमांकन, भूमि का आधार लिकिंग, खसरा और खतौनी, पीएम किसान आदि की सुविधा दी गई है। जिसका घर बैठे लाभ ले सकते हैं। ऐप में कठिनाई आने पर अपने क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क करें।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here