Home डेली न्यूज़ गांव की देवी को प्रसन्न करने कराया गया राई नृत्य

गांव की देवी को प्रसन्न करने कराया गया राई नृत्य

67
0
Jeevan Ayurveda

वहीं दूसरी ओर नौगांव जनपद अंतर्गत आने वाले हरपालपुर क्षेत्र के ग्राम गलान के ग्रामीणों ने भी अच्छी बारिश के लिए अनोखा टोटका किया है। दरअसल ग्रामीणों ने गांव की देवी को प्रसन्न करने के लिए गांव में राई नृत्य कराया। ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव की अधिष्ठात्री देवी माता करीला हैं, जो राई नृत्य से प्रसन्न होती हैं। ग्रामीणों का मानना है कि यदि राई नृत्य की प्रस्तुति मां को समपर्पित की जाएगी तो वे प्रसन्न होंगी और क्षेत्र में अच्छी बारिश होगी। गांव में स्थित माता करीला के देव स्थल से राई नृत्य की शुरुआत हुई। बाद में नृत्य मंडली ने नृत्य करते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने राई नृत्य का जमकर लुत्फ उठाया और रंग-गुलाल भी उड़ाया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here