राजनगर। नामदेव समाज के मंदिर राजनगर में तहसील क्षेत्र के समस्त समाज बंधुओं का होली मिलन समारोह बड़े ही उत्साह एवं एकजुटता के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें सर्वसम्मति से जगदीश नामदेव को राजनगर तहसील एवं नामदेव समाज मंदिर का अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया गया।नए कार्यकारिणी में ठाकुर दास नामदेव (गंज) एवं संतोष नामदेव (खजुआ) को उपाध्यक्ष, जमुना प्रसाद नामदेव को कोषाध्यक्ष, राकेश नामदेव (वकील) को सचिव, लखन नामदेव (लखेरी) को संगठन मंत्री, नितिन नामदेव को सह-सचिव, अशोक नामदेव (बमीठा) को मीडिया प्रभारी, राजू नामदेव को सलाहकार तथा पुरुषोत्तम एवं अमित नामदेव को सह-संगठन मंत्री के पद पर चुना गया।कार्यक्रम में क्षेत्र से पहुंचे सभी समाज बंधुओं ने मंदिर परिसर में प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से राकेश नामदेव (वकील) के निर्देशन में संपन्न हुई। समाज के सदस्यों ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे समाज की एकता एवं विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।










