Home डेली न्यूज़ सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत

सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत

39
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बीती रात गुलगंज थाना क्षेत्र में ग्राम अनगौर के पास सागर-कानपुर हाईवे पर हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि ग्राम गठेवरा निवासी वैदिक आचार्य अजय पुत्र मकुंदी अरजरिया उम्र 27 वर्ष शनिवार को वह गुलगंज निवासी अपने शिष्य के घर गए थे। रात करीब 10 बजे जब वह वापिस अपने घर लौट रहे थे तभी अनगौर के पास अज्ञात वाहन ने अजय की बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया था, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद अजय को मृत घोषित कर दिया। रविवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद अजय का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here