
रक्तवीर सेवा दल के अमित जैन ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती प्रसूता को ब्लड की बेहद जरूरत थी, चूंकि ब्लड रेयर होने के कारण परिजन 2 दिन से परेशान हो रहे थे। ब्लड बैंक में उक्त ब्लड उपलब्ध नही था ऐसे में गायत्री मन्दिर परिवार के विनीत असाटी आगे आये और गुरुपूर्णिमा के अवसर पर पीडि़त मानवता की सेवा के लिए अपने रेयर ब्लड ग्रुप ए निगेटिव के प्रथम रक्तदान से पीडि़त की जान बचाई।इ









