Home डेली न्यूज़ कुलगुरू के विरोध में सड़क पर उतरा सर्व हिन्दू समाज

कुलगुरू के विरोध में सड़क पर उतरा सर्व हिन्दू समाज

31
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। पिछले 5 दिनों से लगातार विरोध झेल रहीं महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय की कुलगुरू प्रो. शुभा तिवारी के प्रति लोगों में गुस्सा कम होने की बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जिला मुख्यालय पर सर्व हिन्दू समाज द्वारा कुलगुरू का जोरदार विरोध किया गया। मोटे के महावीर मंदिर में जिले भर से हजारों की तादाद में हिन्दू समाज के लोग एकत्रित हुए और इसके बाद विशाल रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।
मोटे के महावीर मंदिर से शुरु हुई विरोध रैली छत्रसाल चौक से चौबे तिराहा होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची। इस दौरान हिन्दू धर्मावलंबियों ने कुलगुरू द्वारा दिए गए वक्तव्य का विरोध जताते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गौरतलब है कि इस मामले में कुलगुरू प्रो. शुभा तिवारी द्वारा अपने शब्द वापिस लेने की बात कही जा चुकी है लेकिन उनके द्वारा स्पष्ट रूप से माफी न मांगे जाने के कारण लोगों में उनके प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। इतना ही नहीं गत रोज विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा एक लिखित माफीनामा भी जारी किया गया था लेकिन माफीनामा पर कुलगुरू के स्थान पर कुलसचिव के हस्ताक्षर होने से लोग और अधिक नाराज हो गए। सर्व हिन्दू समाज ने जिला प्रशासन के माध्यम से मध्यप्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर कुलगुरू को पद से हटाने की मांग रखी और अन्यथा की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
क्या बोले हिन्दुधर्मावलंबी

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here