
छतरपुर। शनिवार को जिला अस्पताल में एक मरीज अजीबोगरीब अवस्था में पहुंचा। दरअसल वृद्ध के मलद्वार में लौकी फंसी हुई थी, जिसे निकालने के लिए चिकित्सकों को उसका ऑपरेशन करना पड़ा। करीब 2 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद वृद्ध का पेट काटकर लौकी बाहर निकाली गई। बताया गया है कि वृद्ध खजुराहो क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है, जिसे एक विशेष प्रकार की यौन बीमारी है। मलद्वार में लौकी फंसने के बाद वृद्ध को जिला अस्पताल लाया गया था, जहां डॉ. मनोज चौधरी, डॉ. नंदकिशोर जाटव, डॉ. आशीष शुक्ला और डॉ. संजय मौर्य ने बड़ी ही सूझ-बूझ से लगभग 2 घंटे तक उसका ऑपरेशन किया और लौकी को बाहर निकालकर वृद्ध की जान बचाई।









