Home डेली न्यूज़ तहसीलदार ने खाद्य पदार्थों की दुकानों का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

तहसीलदार ने खाद्य पदार्थों की दुकानों का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

92
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। कलेक्टर के निर्देशन में संपूर्ण जिले में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम खाद्य पदार्थों की जांच करने का अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को महाराजपुर में तहसीलदार अनिल तलैया ने थाना प्रभारी और प्रशासनिक अधिकारियों के टीम के साथ बस स्टैंड में संचालित खाद्य पदार्थों की विभिन्न दुकानों पर पहुंचकर जांच की। टीम द्वारा दुकानदारों को मिलावटी सामग्री का विक्रय न करने के सख्त निर्देश दिए गए और चेतावनी दी गई कि यदि कोई भी दुकानदार मिलावटी सामग्री का विक्रय करते पाया गया तो, उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र की खाद्य दुकानों और कारखानों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत बीते रोज जिला मुख्यालय पर एक बड़ी कार्यवाही भी की गई थी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here