छतरपुर। रविवार सुबह कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। खनिज निरीक्षक प्रभा शर्मा ने बताया कि सुबह 6 बजे से 9 बजे तक की गई कार्रवाई के दौरान तीन ट्रैक्टरों को अवैध रेत परिवहन करते पकड़ा गया, जिन्हें सिविल लाइन थाना परिसर में रखवाया गया है।इसके अलावा सटई क्षेत्र में एम-सेंड से भरे एक डंपर को भी पकड़ा गया है, जिसे थाने में जब्त कर रखा गया है। कार्रवाई खनिज निरीक्षक प्रभा शर्मा और सहायक खनिज अधिकारी ज्ञानेश्वर तिवारी की टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। प्रभा शर्मा ने बताया कि पकड़े गए वाहनों पर नियमानुसार जुर्माना आरोपित किया जाएगा तथा प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध उत्खनन व रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।










