
गणेश प्रसाद मिश्र न्यास ने की तैयारी
नौगांव। पं. गणेश प्रसाद मिश्र की जन्म शताब्दी के अवसर पर समृद्ध किसान-समृद्ध बुन्देलखण्ड सम्मेलन 18 जुलाई को ग्राम धवर्रा में आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार दोपहर 12 बजे नौगांव अपने निवास पर राकेश मिश्रा द्वारा एक पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने 18 जुलाई को होने वाले विशाल किसान सम्मेलन की जानकारी दी।पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष पं. राकेश मिश्रा ने बताया कि पं. गणेश प्रसाद मिश्र वर्ष में देश भर में सेवा, संस्कार, संपर्क, समाधान के अंतर्गत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जन्म शताब्दी समारोह के समापन के उपलक्ष्य में गुरूवार 18 जुलाई को धवर्रा नौगांव के पं. गणेश प्रसाद मिश्र खेल परिसर में विशाल किसान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। किसानों की समृद्ध हेतु किसान प्रतिनिधियों को वृक्षारोपण, वर्षा जल संचय, ड्रिप-स्प्रिंकलर, गौपालन, बायोगैस संयंत्र, गौमूत्र संग्रह, प्राकृतिक कृषि एवं प्रौद्योगिकी, बागवानी, कचरा निपटान, सौर ऊर्जा द्वारा किसानों की आमदनी दोगुनी करने हेतु सुझाव रखे जाएंगे साथ ही कृषि से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी। इस कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उप्र के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, मंत्री सूर्यप्रताप शाही उप्र, पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह, केन्द्रीय राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप, मप्र परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री मप्र राव उदय प्रताप सिंह, पशुपालन मंत्री मप्र लखन पटेल, इसके अलावा पद्मश्री पुरस्कार से सम्माानित उमाशंकर पाण्डेय, बाबूलाल दाहिया के अलावा देश के कृषि से संबंधित प्रख्यात वैज्ञानिकों के कार्यक्रम में आने की संभावना जताई जा रही है। किसान सम्मेलन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे साथ ही किसानों एवं, समाजसेवियों, पत्रकारों का सम्मान भी किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टीमें गठित की गई हैं। जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश पाठक, एडवोकेट प्रतीक सक्सेना, मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सोनकिया, लव सुल्लेरे, आलोक जायसवाल, एसके त्रिवेदी, सांसद प्रतिनिधि धीरेन्द्र शिवहरे, समाजसेवी संतोष गंगले को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।









