Home डेली न्यूज़ एप से होगी प्रश्न पत्र की ट्रेकिंग, केन्द्रों पर रहेगा सख्त पहरा

एप से होगी प्रश्न पत्र की ट्रेकिंग, केन्द्रों पर रहेगा सख्त पहरा

64
0
Jeevan Ayurveda

लोकसभा चुनाव के कारण 5 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं
छतरपुर। मार्च में संभावित तौर पर लोकसभा चुनावों के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू हो सकती है। इसलिए इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड परीक्षाएं लगभग एक माह पहले शुरू हो जाएंगी। 5 फरवरी से प्रदेश भर में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी। इन परीक्षाओं में पारदर्शिता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए इस वर्ष नए इंतजाम किए जा रहे हैं। पेपर को लीक होने से बचाने के लिए इस बार कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में हर केन्द्र पर एक अधिकारी तैनात होगा जो मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से परीक्षा प्रश्न पत्र की ट्रेकिंग की जानकारी जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में भेजेगा। जिला शिक्षा अधिकारी एमके कौटार्य ने बताया कि परीक्षा प्रश्न पत्र थाने में रखे जाएंगे और यहीं से कलेक्टर प्रतिनिधि की मौजूदगी में केन्द्राध्यक्ष के द्वारा प्रश्न पत्र का लिफाफा प्राप्त किया जाएगा। इसकी जानकारी तुरंत एप्लीकेशन पर अपलोड होगी तदोपरांत यह लिफाफा कलेक्टर प्रतिनिधि और परीक्षा केन्द्र अध्यक्ष के द्वारा विद्यालय ले जाया जाएगा। परीक्षा केन्द्र में बनाए गए कक्ष के भीतर ही लिफाफे की सील खोली जाएगी। इस प्रक्रिया के बाद आगामी एक घंटे तक कलेक्टर प्रतिनिधि केन्द्र में ही मौजूद रहेंगे। पेपर के लीक होने की आशंकाओं को खत्म करने के लिए ये नए कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा परीक्षा केन्द्र से 100 मीटर तक बाहरी व्यक्ति के आवागमन पर रोक रहेगी। परीक्षा केन्द्र में मोबाइल, केलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक साधन वर्जित रहेंगे। जिले में इस वर्ष 72 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं जिसमें 6 संवेदनशील एवं एक अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्र है।
कमजोर बच्चों के लिए चल रहीं विशेष कक्षाएं
एमके कौटार्य ने बताया कि सभी विद्यालयों में 10वीं, 12वीं के कमजोर बच्चों के लिए विशेष कक्षाएं ली जा रही हैं। इसी के साथ मप्र शासन के निर्देशानुसार अभ्यास प्रश्न पत्र बनाकर इन्हें भी बच्चों से हल कराया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें और किसी भी बात को लेकर घबराएं नहीं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here