Home डेली न्यूज़ गोमाखुर्द उचित मूल्य दुकान के संबंध में दावा आपत्ति आमंत्रित

गोमाखुर्द उचित मूल्य दुकान के संबंध में दावा आपत्ति आमंत्रित

43
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। अनुविभाग राजनगर अंतर्गत नवीन गठित ग्राम पंचायत गोमाखुर्द में नवीन उचित मूल्य दुकान स्थापित किए जाने के लिये एम-राशन मित्र पोर्टल पर ऑनलाईन प्राप्त आवेदनों में से अमित तेजस्वनी स्वसहायता समूह गोमाखुर्द द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र नवीन उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए पात्र पात्र पाए गए है। अमित तेजस्वनी स्वसहायता समूह गोमाखुर्द को उचित मूल्य दुकान आवंटन आदेश जारी किए जाने के साथ-साथ प्राधिकार पत्र जारी किया जाना है। यदि किसी संस्था,समूह, व्यक्ति को उक्त के संबंध में अपना दावा आपत्ति प्रस्तुत करना है तो वे 15 जून 2024 तक अपना दावा आपत्ति अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय राजनगर में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here