
छतरपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमा की रहने वाली एक युवती ने सिर्फ इसलिए हेयर डाई का सेवन कर लिया क्योंकि उसके भाई के हाथ से उसका मोबाइल टूट गया था। युवती को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए हैं, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। कुसमा निवासी मानकुंवर प्रजापति ने बताया कि सोमवार को उसके बेटे के हाथ से बेटी चांदनी उम्र 18 वर्ष का मोबाइल टूट गया था, जिससे नाराज होकर चांदनी ने घर में रखी हेयर डाई का सेवन कर लिया। जब उसकी तबीयत बिगडऩे लगी तो परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर आए। समय पर इलाज मिल जाने के कारण चांदनी की हालत खतरे से बाहर है।









