Home डेली न्यूज़ छतरपुर में आज होगा कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय आंदोलन

छतरपुर में आज होगा कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय आंदोलन

36
0
Jeevan Ayurveda

पूर्व विधायक के निवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न
छतरपुर। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्हीवी श्रीनिवास और युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नीतेन्द्र दर्शन सिंह यादव के नेतृत्व में कांग्रेस आज यानि कि 7 अगस्त को छतरपुर जिला मुख्यालय पर प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन करेगी, जो कि प्रदेश और जिले के मुद्दों पर केंद्रित होगा। मंगलवार को छतरपुर के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता आलोक चतुर्वेदी के सागर रोड स्थित निवासी खेलग्राम में छतरपुर विधानसभा सहित जिले भर के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में पूर्व मंत्री एवं संगठन प्रभारी प्रभु सिंह ठाकुर और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शेषनारायण ओझा ने संबोधित करते हुए प्रदर्शन की रूपरेखा बताई। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शेषनारायण ओझा ने बताया कि आज 7 अगस्त को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्हीवी श्रीनिवास और युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नीतेन्द्र दर्शन सिंह यादव के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस मध्यप्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले के साथ-साथ छतरपुर जिले के मुद्दों को भी उठाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में छतरपुर जिले के सहकारिता विभाग में भ्रष्टाचार, अनियमितताएं, शासकीय जमीनों के रिकॉर्ड में किए जा रहे हेर-फेर और दलितों पर हो रहे अत्याचार जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे। प्रदर्शन में छतरपुर जिले के सभी कांग्रेसी विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेताओं के अलावा संपूर्ण बुंदेलखंड के हजारों कांग्रेसी शामिल होंगे। खेलग्राम में संपन्न हुई बैठक के दौरान युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी अभिषेक परमार, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अनीश खान, दीप्ति पांडे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवानी चौरसिया एवं स्मिता खरे, राजेश सिंह पायक, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अरविंद गिरी गोस्वामी, सियाराम रावत, ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश सोनकिया, विशाल शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here