Home डेली न्यूज़ अघोषित विद्युत कटौती से पूरा क्षेत्र परेशान

अघोषित विद्युत कटौती से पूरा क्षेत्र परेशान

30
0
Jeevan Ayurveda

वसूली में जुटा विद्युत अमला, सुधार कार्य पर नहीं है ध्यान
महाराजपुर। तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से जनता बेहद परेशान है और विद्युत विभाग के खिलाफ लोगों में आक्रोश पनप रहा है। तमाम शिकवा-शिकायतों के बावजूद विद्युत व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है और इसे सुधारने की दिशा में विभाग द्वारा संतोषजनक कार्य भी नहीं किया जा रहा है। उमस भरी गर्मी के बीच लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। वहीं रात के वक्त अंधेरा होने के कारण कीड़े-मकौड़ों का भय भी लोगों में बना रहता है। विद्यालय जाने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि विद्युत संबंधी शिकायत करने के लिए जब भी वे कार्यालय जाते हैं, तो पता चलता है कि कार्यालय का अमला नदारद है। कार्यालय में सिर्फ एक कर्मचारी मिलता है, शेष कर्मचारियों के फील्ड पर होने की बात कही जाती है। आरोप हैं कि फील्ड पर रहने वाले विद्युत विभाग के कर्मचारी भोले भाले लोगों से बेतहाशा वसूली करने में जुटे हैं। बिजली भले ही लोगों को नहीं मिल पा रही हो लेकिन उपभोक्ताओं को भारी-भरकम बिल हर माह समय पर दिए जा रहे हैं और पैसे वसूलने के लिए उन पर दबाव भी बनाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि जब कभी कर्मचारी विद्युत सुधार करने आते हैं तो उनके द्वारा ठीक ढंग से सुधार नहीं किया जाता जिस कारण से कुछ ही समय में हालात पहले जैसे हो जाते हैं। क्षेत्र में हो रही अघोषित विद्युत कटौती से सबसे ज्यादा परेशान व्यापारी वर्ग है, क्योंकि बिजली गुल रहने के कारण उनका व्यापार प्रभावित होता है। बार-बार बिजली आने-जाने से व्यापारियों के विद्युत उपकरण भी खराब हो रहे हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here