Home डेली न्यूज़ नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन 26 को

नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन 26 को

27
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नगर के प्रसिद्ध एवं प्राचीन हनुमान टोरिया मंदिर पर एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद रावत की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रेम रावत, पुत्र रम्मू रावत, मनोज, कमल, विनोद, पंकज रावत के सहयोग से 26 जनवरी दिन शुक्रवार को किया जा रहा है जिसमें सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के द्वारा नेत्र रोग से पीडि़त मरीजों का इलाज किया जाएगा एवं उन्हें चश्मा और दवा भी वितरित की जाएगी। परीक्षण के उपरांत मोतियाबिंद से पीडि़त मरीजों को चिन्हित कर ऑपरेशन हेतु चित्रकूट भेजा जाएगा। हनुमान टोरिया सेवा समिति ने नेत्र रोग से पीडि़त मरीजों से आग्रह किया है कि अपनी आंखों का इलाज करा कर इस शिविर का लाभ लें।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here