Home डेली न्यूज़ युवाओं ने प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में बनाई 21 फुट की श्रीराम...

युवाओं ने प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में बनाई 21 फुट की श्रीराम रंगोली

40
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर सेवा ही संकल्प समिति द्वारा शहर के छत्रसाल चौराहे पर जिला अस्पताल के सामने 21 फुट के श्रीराम जी की आकृति की रंगोली बनाई गई। समिति के युवा सदस्यों ने सुबह से जुटकर शाम तक इस रंगोली को बनाने का कार्य किया, जिसमें लगभग 20 लोगों की टीम ने 7 घण्टे जुटकर इस कार्य को पूर्ण किया। तत्पश्चात दीप जलाकर, भजन आदि गाकर प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया गया। समिति के नवदीप पाटकर ने कहा कि न सिर्फ समूचा देश अपितु विश्व अपने श्रीराम के जन्मभूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठित होने का उत्सव मना रहा है, उसी तारतम्य में हम युवाओं ने भी अपनी श्रद्धा, भावना और आस्था को अपने आराध्य की 21 फुट की रंगोली बनाकर व्यक्त करने का प्रयास किया है। इस अवसर पर समिति से उज्जवल जैन, शिवम यादव, अंकुर रूसिया, सत्यम सिंह सोलंकी, नवदीप पाटकर, लोकेश पुष्पकार, दिव्यांश खरे, अंशुल साहू, दीपेश सोनी, कुलदीप पाटकर, कृष्णकांत मिश्रा, अर्पित शर्मा, गौरव सोनी ,कृष्णकांत चौरसिया, सोम त्रिपाठी, दिशांक खरे, हर्ष मातेले, मयंक अग्रवाल, यश, ऋतिक चड्डा आदि सदस्यों ने योगदान दिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here