Home डेली न्यूज़ दिनदहाड़े व्यापारी से मारपीट कर लाखों की लूट, इलाके में दहशत

दिनदहाड़े व्यापारी से मारपीट कर लाखों की लूट, इलाके में दहशत

48
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार बारीगढ़ के एक व्यापारी उमेश शिवहरे के साथ अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर करीब तीन लाख रुपये लूट लिए। घटना महोबा रोड स्थित इटवा तिगैला से मेन रोड पर करीब 250 मीटर आगे की बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि व्यापारी उमेश शिवहरे अपने काम से जा रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोककर हमला कर दिया और उसके पास मौजूद नगदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल व्यापारी को तत्काल लवकुशनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही लवकुशनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here