Home डेली न्यूज़ मोदी जी का सपना, न कोई भूखा रहे, न प्यासा: सी.आर. पाटिल

मोदी जी का सपना, न कोई भूखा रहे, न प्यासा: सी.आर. पाटिल

73
0
Jeevan Ayurveda

केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री की बात से अपनी बात शुरु करते हुए कहा कि- उस समय कहा गया था कि परिस्थितियां खराब हैं तो देश के लोग एक टाइम का खाना छोड़ दें लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी कहते हैं कि भरपेट भोजन के साथ-साथ पानी भी सबको उपलब्ध होना चाहिए। कोरोना जैसी विभीषिका से उबारने में मोदी जी ने कोर-कसर नहीं रखी। वह मोदी जी ही हैं जो देश की 80 करोड़ जनता को नि:शुल्क राशन उपलब्ध करा रहे हैं। अटल जी ने नदी जोडऩे की बात की थी लेकिन उसके बाद जो भी सरकार रहीं उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। अब मोदी जी ने गंभीरता दिखाई, जिसके परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 44 हजार 600 करोड़ की परियोजना में 90 फीसदी धन मोदी जी दे रहे हैं, जबकि 10 फीसदी राज्य सरकार देगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here