Home डेली न्यूज़ राजीव बिल्थरे बोले क्रांति गौड़ में है मैच बदलने की ताकत

राजीव बिल्थरे बोले क्रांति गौड़ में है मैच बदलने की ताकत

30
0
Jeevan Ayurveda

आज वल्र्डकप का फाइनल मैच है और पूरा देश उम्मीद लगाए बैठा है कि टीम इंडिया जीत दर्ज करे। बुंदेलखण्ड के लिए यह गर्व का क्षण है कि छतरपुर जिले की बेटी क्रांति गौड़ महिला क्रिकेट वल्र्डकप के फाइनल में खेल रही हैं। क्रांति गौड़ के कोच रहे राजीव बिल्थरे ने कहा कि क्रांति में शानदार प्रदर्शन करने की पूरी क्षमता है। उसके अंदर वह ताकत है कि वह मैच का रुख बदल सकती है। अभी उसे और आगे जाना है। उन्होंने कहा कि पूरा देश और खासकर बुंदेलखण्ड के लोग विश्वास के साथ उम्मीद लगाए हैं कि इंडिया यह फाइनल जीतेगी और क्रांति गौड़ का बॉलिंग में अहम योगदान रहेगा। इंडिया वल्र्डकप जीते यही हमारी शुभकामनाएं हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here