Home डेली न्यूज़ बारिश के शुरुआती दौर में खुली नगर परिषद की पोल

बारिश के शुरुआती दौर में खुली नगर परिषद की पोल

42
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। मानसून के शुरुआती दौर में ही हरपालपुर नगर परिषद द्वारा किए जाने वाले स्वच्छता और विकास के दावों की पोल खुल गई है। बीती शाम हुई बारिश के बाद नगर के वार्ड 1 और 2 में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई। यहां तक कि नालियों का गंदा पानी सड़कों के साथ-साथ लोगों के घरों में भी घुसता नजर आया।
नगर के वार्ड 1 की बुजुर्ग महिला रानी नायक ने बताया कि बारिश और नालियों का गंदा पानी उनके घर में भर गया, जिससे उनका गृहस्थी का सामान और पशुओं का भूसा खराब हो गया। एक वीडियो में रानी नायक पानी से भरे घर में चूल्हे पर रोटी बनाती दिखीं। उन्होंने बताया कि पहले जलभराव की समस्या नहीं थी, लेकिन सड़क पर मिट्टी का भराव होने के बाद पानी की निकासी बंद हो गई है और पानी घर में घुसने लगा है। अन्य वार्डवासियों ने शिकायत करते हुए कहा है कि हर साल बारिश में यही हाल होता है, लेकिन नगर परिषद समय पर कोई ठोस कदम नहीं उठाती। उन्होंने नगर परिषद की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए तत्काल व्यवस्था और सफाई की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here