Home डेली न्यूज़ डीआईजी ने किया गौरिहार थाने का औचक निरीक्षण

डीआईजी ने किया गौरिहार थाने का औचक निरीक्षण

52
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। डीआईजी विजय कुमार खत्री ने शनिवार को गौरिहार थाने का औचक निरीक्षण किया। उनके द्वारा थाने के मालखाना, रिकॉर्ड और व्यवस्थाओं की जांच की गई। साथ ही लगभग 60 वर्ष पुरानी जर्जर बिल्डिंग और आरक्षकों के कमरों की स्थिति पर चिंता जाहिर की। डीआईजी ने सुधार के लिए पीएचक्यू भोपाल को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को छतरपुर रेंज के नवागत डीआईजी विजय कुमार खत्री ने गौरिहार थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मालखाना और थाने के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की गई। थाने की लगभग 60 वर्ष पुरानी जर्जर बिल्डिंग और आरक्षकों के कमरों की खराब स्थिति पर डीआईजी ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सुधार के लिए पीएचक्यू भोपाल को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस मौके पर लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे भी उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here