Home डेली न्यूज़ बैंक कर्मचारी ने शेयर बाजार में लगा दिए ग्राहक के पैसे

बैंक कर्मचारी ने शेयर बाजार में लगा दिए ग्राहक के पैसे

28
0
Jeevan Ayurveda

।छतरपुर। मंगलवार को जनसुनवाई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल कलेक्टर को फरियाद सुनाने पहुंची परेशान महिला का आरोप है कि बैंक ऑफ बड़ौदा की महल शाखा के एक कर्मचारी ने उसका पैसा शेयर बाजार में लगा दिया है, जबकि उसने उक्त राशि फिक्स डिपॉजिट करने के लिए कर्मचारी को दी थी।आवेदक राधा रैकवार निवासी किशोर सागर मोहल्ला छतरपुर ने बताया कि उसके पति राजू रैकवार की तालाब में डूबने से मौत हुई थी, जिसके बाद उसे शासन से 4 लाख रुपए की सहायता राशि मिली थी। राधा के मुताबिक उक्त राशि, एफडी कराने के लिए उसने छतरपुर के बैंक ऑफ बड़ौदा की महल शाखा में पदस्थ कर्मचारी सौरभ गुप्ता को दी थी, लेकिन सौरभ गुप्ता ने एफडी करने की बजाय उसके पैसे शेयर मार्केट में लगा दिए। 5 मार्च को जब राधा के खाते से 51 हजार रुपए कटे तो उसने बैंक जाकर जानकारी ली और तब उसे पूरा मामला समझ में आया। राधा ने बताया कि उसने सौरभ गुप्ता से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उसका फोन बंद है। राधा ने कलेक्टर को पूरा मामला बताकर उसके पैसे वापिस दिलाने की मांग की थी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here