Home डेली न्यूज़ दोस्त के जन्मदिन पर पांच दोस्तों ने पीडि़तों को रक्तदान कर दिया...

दोस्त के जन्मदिन पर पांच दोस्तों ने पीडि़तों को रक्तदान कर दिया अनोखा गिफ्ट

125
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बात जब दोस्ती की आती है तब यही एक ऐसा रिश्ता होता है जो हम स्वयं चुनते है, दोस्त हमारे सुख-दुख में बराबर के हिस्सेदार भी बनते हैं।रक्तवीर सेवा दल के अमित जैन ने बताया कि नगर के युवा मंच कलाकार अभिदीप सुहाने के जन्मदिन पर उनके साथियों ने भी पीडि़तों के लिए रक्तदान कर अनोखा उपहार अपने मित्र को दिया।अभिदीप ने रक्तदान करते हुए सन्देश दिया कि मैं हर बार अपने जन्मदिन पर रक्तदान करता आ रहा हूँ। इस बार जब मैने अपने जन्मदिन पर रक्तदान किया तो मुझे सरप्राइज देने के लिए मेरे मित्र अधिराज चतुर्वेदी, उज्ज्वल जैन, विजय कुशवाहा एवम अन्य दो मित्रो ने रक्तदान किया। सभी लोग जन्मदिन को अलग-अलग तरीके से मनाते हैं कभी किसी पीडित की मदद कर मनाए और जनहित में रक्तदान करते रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here