
छतरपुर। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने सोमवार को छतरपुर पुलिस के सहयोग से एसपी कार्यालय के बाहर नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया। एडिशनल एसपी विदिता डागर ने इसका उद्घाटन किया।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने प्याऊ की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एसपी ऑफिस के आसपास अन्य कई शासकीय कार्यालय हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। गर्मी में पानी की कमी से उन्हें परेशानी होती थी। इसे ध्यान में रखकर यह प्याऊ शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि समिति ने पक्षियों के लिए भी सकोरे लगाए हैं, ताकि गर्मी में उनकी भी प्यास बुझ सके। शुभारंभ के अवसर पर समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।








