Home डेली न्यूज़ नींद की झपकी से कार हादसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल


नींद की झपकी से कार हादसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

74
0
Jeevan Ayurveda

। बुधवार सुबह नौगांव थाना क्षेत्र के दौरिया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे दतिया निवासी दो लोगों की कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और नियंत्रण खोने के बाद करीब 25 फीट दूर खेत में जा गिरी। हादसे में दतिया निवासी रामगोपाल शर्मा (52 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नवनीत शर्मा (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को पहले नौगांव अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
नौगांव थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि दोनों श्रद्धालु मंगलवार को बागेश्वर धाम दर्शन करने आए थे और बुधवार सुबह घर लौटते समय नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम नौगांव अस्पताल में कराया जा रहा है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here