Home डेली न्यूज़ जीएसटी विभाग की फिल्मी स्टाइल छापामार कार्रवाई

जीएसटी विभाग की फिल्मी स्टाइल छापामार कार्रवाई

94
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले की फोर लाइन पर सोमवार को जीएसटी विभाग ने फिल्मी अंदाज़ में कार्रवाई कर गुरु कृपा ट्रांसपोर्ट के ट्रक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि विभाग की टीम ने तेज रफ्तार में पीछा कर ट्रक नंबर एमपी07 एचबी 6372 को रोका और उसमें भरे लाखों रुपए के माल को जप्त कर लिया।
इस कार्रवाई का नेतृत्व राज्यकर अधिकारी वीरेंद्र कुमार निगम ने किया। टीम ने ट्रक को पकडऩे के बाद उसे ओरछा रोड थाना परिसर में खड़ा करवाया, जहां से अब ट्रक में मिले माल और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
हालांकि इस पूरी कार्रवाई के दौरान विभाग की बड़ी लापरवाही भी उजागर हुई। बिना पुलिस सहायता लिए जीएसटी टीम ने फोर लाइन पर ट्रक का पीछा किया। बताया जा रहा है कि ट्रक को रोकने के लिए विभागीय वाहनों ने तेज रफ्तार में पीछा किया, जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। सवाल उठ रहा है कि अगर पीछा करने के दौरान कोई दुर्घटना हो जाती तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता? विभागीय सूत्रों के मुताबिक, जप्त किए गए माल का मूल्य लाखों रुपए में आंका जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
वीरेंद्र कुमार निगम, राज्यकर अधिकारी ने बताया हमारी टीम ने सूचना के आधार पर ट्रक को पकड़ा है। फिलहाल माल और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here