Home डेली न्यूज़ शाम को राजस्व अमले ने हटवाया कब्जा, रात भर में फिर हुआ...

शाम को राजस्व अमले ने हटवाया कब्जा, रात भर में फिर हुआ अतिक्रमण

38
0
Jeevan Ayurveda

अतिक्रमणकारियों ने भू-स्वामी पर किया हमला, बाल-बाल बची जान
छतरपुर। तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम बगौता के एक जमीनी विवाद में बीते रोज तहसीलदार द्वारा फैसला दिया गया था, जिसके बाद आरआई, पटवारी और सिविल लाइन थाना के पुलिस बल ने जमीन के वास्तविक मालिक को जमीन पर कब्जा दिला दिया लेकिन दूसरा पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था जिसके चलते दूसरे पक्ष के लोगों ने रात भर में उक्त जमीन पर फिर से अतिक्रमण कर लिया। इतना ही नहीं सुबह जब भू-स्वामी का परिवार पहुंचा तो अतिक्रमणकारियों ने धारदार हथियारों से उन पर हमला भी किया। भू-स्वामी ने सिविल लाइन थाना में मामले की शिकायत की है।
बगौता निवासी गोपाल रैकवार ने बताया कि गांव के राजू कुशवाहा के साथ उसका जमीनी विवाद है, जो कि तहसील कार्यालय में लंबित था। शुक्रवार को को तहसीलदार ने इस मामले में फैसला दिया था जो कि उसके पक्ष में रहा। तहसीलदार के आदेश पर शुक्रवार को ही आरआई, पटवारी और सिविल लाइन थाना के पुलिस बल ने मौके पर जाकर उसकी जमीन से अतिक्रमण हटवाते हुए उसे कब्जा दिला दिया था लेकिन शनिवार की सुबह जब गोपाल रैकवार और उसके घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो ज्ञात हुआ कि राजू कुशवाहा ने रात भर में फिर से जमीन पर कब्जा कर लिया है। गोपाल के मुताबिक जैसे ही वह जमीन के पास पहुंचा वैसे ही राजू कुशवाहा, उसके दोनों पुत्रों और पत्नी ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गोपाल सहित उसके परिवार के सदस्यों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। गोपाल ने सिविल लाइन थाना में शिकायती आवेदन देकर जमीन को कब्जा मुक्त कराने और हमला करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here