Home डेली न्यूज़ जमीनी विवाद में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

जमीनी विवाद में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

40
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र में एक वृद्ध की जमीनी विवाद के चलते पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक के परिवार ने पुराने विवाद को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
प्राप्?त जानकारी के मुताबिक ग्राम ढिलापुर में सुबह करीब साढ़े 7 बजे रामकिशन अहिरवार उम्र 70 वर्ष शौच के लिए खेत की ओर जा रहे थे, तभी गंगाराम अहिरवार और गोविंदी अहिरवार ने उनके साथ मारपीट कर दी। परिवार का कहना है कि यह हमला खेत की जमीन पर बने आवास के पुराने विवाद के चलते हुआ। रामकिशन के चिल्लाने की आवाज सुनकर उनका बेटा अनंतराम अहिरवार बचाने दौड़ा, लेकिन तब तक हमलावर उन्हें घायल अवस्था में छोड़कर भाग चुके थे। कुछ देर बाद रामकिशन ने दम तोड़ दिया। परिजन महादेव अहिरवार ने बताया कि वृद्ध के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उनकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम करवाया और मामले की गहन जांच शुरू की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here