Home डेली न्यूज़ सड़क दुर्घटना में घायल हुए दो युवक, एक की मौत

सड़क दुर्घटना में घायल हुए दो युवक, एक की मौत

54
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बीते रोज बिजावर के समीप किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार दो युवक घायल हो गए थे, जिनमें से एक युवक की शनिवार को मौत हो गई है। मृतक का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि घायल का इलाज अब भी जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बकस्वाहा का रहने वाला देवी सिंह पुत्र गोपाल सिंह उम्र 40 वर्ष अपने साथी लल्लू राजा उर्फ मुन्ना राजा के साथ पेशी करने के लिए पन्ना गया था। पेशी के बाद वापिस घर लौटते समय बिजावर के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाईक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बिजावर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रात भर दोनों का उपचार किया गया। शनिवार की सुबह गंभीर हालत के चलते देवी सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया था लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किए जाने के बाद देवी सिंह का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here