Home डेली न्यूज़ जमीनी विवाद के चलते दो सगे भाईयों में खूनी संघर्ष, 8 लोग...

जमीनी विवाद के चलते दो सगे भाईयों में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल

24
0
Jeevan Ayurveda

बमीठा। बमीठा थाना अंतर्गत टौरियाटेक के पास जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाईयों में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें परिवार के 8 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।जानकारी के अनुसार टौरियाटेक में यादव परिवार के दो सगे भाईयों में जमीनी विवाद के चलते जमकर लाठी, डण्डे और कुल्हाडिय़ां चलीं जिसमें दोनों पक्षों के लगभग 8 लोगों के सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोटें आयी हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह 6 बजे खेत पर जा रहे रतिराम तनय जानकी यादव पत्नि माया, पुत्र नरेन्द्र, ओमप्रकाश यादव को सकरा कुआं के रास्ते में रोहित, प्रकाश, भोले ने कुल्हाडिय़ों और लाठियों से हमला कर दिया जिसमें रतिराम की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके बाद रात्रि के समय घर में जानकी, रोहित, भोले, प्रकाश यादव सो रहे थे तभी रतिराम, माया, नरेश, ओमप्रकाश लाठी-डण्डे लेकर आए और उन लोगों पर हमला कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के 7 लोगों पर मामला दर्ज किया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here