Home डेली न्यूज़ सड़क हादसे में युवक की हुई दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में युवक की हुई दर्दनाक मौत

30
0
Jeevan Ayurveda

मौके पर पहुंचे अधिकारियों की समझाइश के बाद खुला जाम

छतरपुर। जिले से निकले नेशनल हाईवे 39 पर अलीपुरा थाना अंतर्गत ग्राम करारागंज के पास रविवार की सुबह लगभग 9 बजे बाईक से सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।जानकारी के अनुसार अलीपुरा थाना अंतर्गत ग्राम करारागंज के पास से निकले हाईवे पर एक युवक अपनी बाईक से खेत पर काम करने के बाद घर जा रहा था तभी युवक सत्यम कुशवाहा तनय मोहन कुशवाहा उम्र 19 वर्ष निवासी करारागंज को क्रॉसिंग के दौरान तेज रफ्तार कार क्रमांक यूपी 94 ए 3888 ने जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से युवक की बाईक दूसरी ओर गिर गयी और युवक कार में फंस गया जिसे कार चालक करीब 10 फिट तक घसीटता ले गया इसके बाद वह कार की गिरफ्त से छूटा तब तक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए परिजनों एवं ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब 4 घंटे तक जाम लगा रहा। जाम की सूचना मिलने पर अलीपुरा थाना प्रभारी डीडी शाक्य, हरपालपुर थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा ने ग्रामीणों को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन जब वह नहीं तब एसडीओपी चंचलेश मरकाम, एसडीएम विशा माधवानी, तहसीलदार रंजना यादव, एनएएचआई के अमित कुमार भी मौके पर पहुंची और उन्होंने ग्रामीणों व परिजनों को समझाइश दी। ग्रामीणों की मांग है कि ग्राम करारागंज के समीप अंडरब्रिज या ओवरब्रिज बनाया जाए ताकि ग्रामीणों को अपने खेत या गांव जाने के लिए हाईवे क्रॉस न करना पड़े। अधिकारियों की समझाइश के करीब 4 घंटे बाद जाम खुल सका। इसी दौरान बमीठा से झांसी जा रहे राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया भी मौके पर रूके और उन्होंने कलेक्टर एवं परिजनों से बात की। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सत्यम एकलौता पुत्र था। वहीं पुलिस ने दुर्घटना कर भाग रहे कार चालक को टायर फट जाने के कारण वह हरपालपुर के पास गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। वहीं मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया है।इनका कहना-करारागंज बाईपास पर एक्सीडेंट में एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने चक्काजाम का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर इससे पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों द्वारा जंक्शन की मांग की जा रही है जिससे रोड क्रॉस की जाए जो डिवाईडर बना था उसे भी तोड़ दिया गया है। एनएचएआई की टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई गई है। पंचनामा बनाकर प्रस्ताव भेजा गया है। जिनकी मृत्यु हुई है की राहत राशि का प्रकरण बनाकर जल्द ही शासन भेजकर उन्हें तत्काल मदद मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा।विशा माधवानी, एसडीएम, नौगांवकरारागंज के पास एक दुर्घटना हुई थी एक बाईक गलत दिशा से निकल रही थी तभी तेज रफ्तार कार ने बाईक सवार को कुचल दिया। यहां के लोगों ने अंडरब्रिज, जंक्शन बनाने की मांग की है जिस पर एसडीएम के यहां से प्रपोजल आएगा उसे अधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा। इसके बाद संबंधित अधिकारी के निर्देशन में काम किया जाएगा।अमित कुमार, साईड इंजीनियर एनएचएआई

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here