Home डेली न्यूज़ आपस में टकराई दो मोटरसाइकिल, 2 महिलाओं सहित 5 घायल

आपस में टकराई दो मोटरसाइकिल, 2 महिलाओं सहित 5 घायल

114
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। चंदला थाना क्षेत्र के सरवई मार्ग पर शनिवार को दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा जाने के कारण दो महिलाओं सहित 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह चंदला-सरवई मार्ग पर ग्राम कंचनपुर के समीप यह घटना हुई है। घटना में दोनों बाईक पर सवाल कुल 5 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों और डायल-100 की मदद से चंदला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी को मामूली चोटें आई हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here