Home डेली न्यूज़ वित्तीय साक्षरता को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

वित्तीय साक्षरता को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

37
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन संकुल खजुराहो के पर्यटन स्थल खजुराहो में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं आधार संस्था के सहयोग से महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को खजुराहो के पायल होटल में वित्तीय साक्षरता को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन डीडीएम विकेक गुप्ता के मुख्य अतिथि में किया गया।आधार संस्था की डायरेक्टर मेहरून सिद्दीकी द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से अभी तक 3 सालों में संस्था ने जो काम किया है और महिलाएं वर्तमान में रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ रहे हैं उसके बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इसी के साथ-साथ कार्यशाला में उपस्थित विवेक गुप्ता द्वारा महिलाओं से सीधा संवाद किया गया और अपनी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी महिलाओं को दी गई। मीटिंग में महिलाओं ने अपने-अपने प्रशिक्षण के बारे में बताया और अभी वर्तमान में वह क्या कर रही है इसके बारे में भी जानकारी दी गई। इसके साथ-साथ नाबार्ड जिले में किस तरीके से काम करता है जैसे की स्किल ट्रेनिंग एवं मेंटेनेंस की ट्रेनिंग, नाबार्ड मोबाइल ईकार्ट के जरिए 15 से 20 महिलाओं को सुविधा दे सकते हैं। कार्यशाला में रूरल मार्ट स्कीम के अंतर्गत जो महिलाएं कुछ भी काम करती है जैसे हैंडीक्राफ्ट ब्लॉक प्रिंट टेराकोटा एवं अलग-अलग प्रकार से बुंदेली फूड जो भी काम करते हैं वह सभी अपने-अपने प्रोडक्ट को तैयार कर वहां अपना स्टॉल लगा सकते है जिससे आपकी मार्केटिंग भी बढ़ेगी और आपका स्वरोजगार भी ज्यादा बेहतर हो पाएगा। इसके साथ मीटिंग में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बारे में भी जानकारी दी गई। मीटिंग में नाबार्ड द्वारा उपस्थित अतिथि द्वारा जियो टैग के माध्यम से अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रोडक्ट को भेज सकते हैं एवं दिखा सकते हैं इसके बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यशाला में मप्र राज्य आजीविका मिशन डीपीएम छतरपुर से श्याम गौतम द्वारा जो सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here