Home डेली न्यूज़ 4 किलो गांजा के साथ पुलिस के हाथ लगे दो तस्कर

4 किलो गांजा के साथ पुलिस के हाथ लगे दो तस्कर

50
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। नौगांव थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। बताया गया है कि पुलिस ने ग्राम छोटा लक्ष्मणपुरा और चौबारा से दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 4 किलोग्राम गांजा जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
एसपी अगम जैन ने बतााया कि नौगांव पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पहली घटना में ग्राम छोटा लक्ष्मणपुरा तिगड्डा पुलिया के पास से हरिनारायण गौतम पुत्र प्रेमलाल गौतम, निवासी ग्राम सलैया थाना ईशानगर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 2.5 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 40,000 रुपये है, जब्त किया गया। दूसरी कार्रवाई में नौगांव चौबारा रोड पर मुर्गी फार्म हाउस के पास शेख सिकंदर पुत्र शेख बाबू निवासी ग्राम चिरवारी थाना अलीपुरा को पकड़ा गया, जिसके पास से 1.5 किलोग्राम गांजा, कीमत 24,000 रुपये, बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ थाना नौगांव में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। अन्य संलिप्त तस्करों की तलाश और जांच जारी है।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि छतरपुर पुलिस ने विगत महीनों में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है, जिसमें 74 एनडीपीएस प्रकरण और 2000 से अधिक आबकारी मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 52 क्विंटल से अधिक अफीम के पौधे, 800 किलोग्राम गांजा, 500 से अधिक नशीली सिरप की शीशियां, 200 से अधिक नशीली टैबलेट, इंजेक्शन, और 16,000 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की गई है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here