
छतरपुर। मातगुवां कस्बे की रहने वाले वृद्ध महिला ने अज्ञात कारणों के चलते शनिवार को घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए हैं, जहां महिला का इलाज जारी है। मातगुवां निवासी लखन लाल राजपूत ने बताया कि उसकी 58 वर्षीय पत्नी भवानीबाई राजपूत ने शनिवार की सुबह अज्ञात कारणों के चलते घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली। जैसे ही लखन को इस बात की जानकारी लगी वह आनन-फानन में भवानीबाई को जिला अस्पताल लेकर आया। समय पर इलाज मिल जाने के कारण भवानीबाई की हालत खतरे से है। लखन लाल के मुताबिक जो कीटनाशक भवानीबाई ने खाया है, वह खेतों में छिड़काव के लिए घर में रखा हुआ था।








