Home डेली न्यूज़ भगवां में कुएं से निकाला महिला का शव, मायके ने ससुराल पर...

भगवां में कुएं से निकाला महिला का शव, मायके ने ससुराल पर लगाए हत्या के गंभीर आरोप

27
0
Jeevan Ayurveda

बड़ामलहरा। बड़ामलहरा अनुभाग के भगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदोलपट्टी गांव में एक महिला का शव खेत में बने कच्चे कुएं में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय रामरति कुशवाहा, पत्नी मिहिलाल कुशवाहा, निवासी हरदोलपट्टी के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रामरति का शव कंदुआ हार स्थित खेत में बने कच्चे कुएं में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भगवां थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला, पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि रामरति के साथ पहले से ही घरवालों के बीच विवाद चल रहा था और संभवत: इसी विवाद के चलते हत्या की गई तथा शव को कुएं में फेंक दिया गया। फिलहाल भगवां थाना पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा और आरोपों की सत्यता की पुष्टि होगी। जांच के दौरान सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here