Home डेली न्यूज़ शादी समारोह में बारातियों पर लाठी-डंडों से हमला

शादी समारोह में बारातियों पर लाठी-डंडों से हमला

66
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र की चंद्रनगर चौकी के राजगढ़ गांव में बीती रात एक शादी समारोह के दौरान हुए मामूली विवाद ने बाद में हिंसक रूप ले लिया। बारातियों के ऊपर लाठी-डंडों से हमला होने के कारण करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, साथ ही बारात की कई गाडिय़ों में भी तोडफ़ोड़ हुई है।
जानकारी के अनुसार, टिकुरी से राजगढ़ गांव में बारात आई थी। विवाह स्थल के पास एक दुकान पर किसी बात को लेकर बारातियों और गांव के लोगों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। हमलावरों ने बारातियों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया, जिसमें आधा दर्जन बारातियों को गंभीर चोटें आईं। इसके अलावा, बारात की गाडिय़ों में भी तोडफ़ोड़ की गई, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना मिलते ही चंद्रनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बमीठा थाना पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों और दोषियों की पहचान के लिए तफ्तीश की जा रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here