
छतरपुर। शहर के नौगांव रोड पर बीती रात करीब 8 बजे एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी, जिस कारण से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के पीछे की वजह पैसों का लेन-देन बताया गया है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।घायल युवक चंद्रशेखर उर्फ कल्लू चौरसिया उम्र 29 निवासी तमराई मोहल्ला ने बताया कि सोमवार की रात करीब 8 बजे वह नौगांव रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास खड़ा हुआ था तभी मुकेश रजक, अखिलेश रजक, लच्छू रजक, अमित और नसीम खान वहां आए और उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरु कर दिया। चंद्रशेखर के मुताबिक मारपीट की वजह आरोपियों के साथ उसका पैसों का लेन-देन है। फिलहाल चंद्रशेखर की शिकायत पर ओरछा रोड थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं घायल चंद्रशेखर का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।









