Home डेली न्यूज़ सड़क दुर्घटना में घायल हुए तीन युवक

सड़क दुर्घटना में घायल हुए तीन युवक

74
0
Jeevan Ayurveda

अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद घर लौटते वक्त हुई घटना
छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौगांव रोड पर बंधी तिराहा के समीप बीती शाम करीब 4 हुई एक सड़क दुर्घटना में बाईक सवार तीन युवक घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।
घायल युवकों के परिजन काशीराम अहिरवार निवासी ग्राम खडग़ांय ने बताया कि आशीष अहिरवार उम्र 21 वर्ष, धर्मेन्द्र अहिरवार उम्र 28 वर्ष और सुरेश अहिरवार उम्र 24 वर्ष सोमवार को एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ग्राम नैगुवां-बिजौरी गए थे। यहां से वापिस लौटते वक्त ईशानगर-नौगांव रोड पर बंधी तिराहा के पास अचानक उनकी बाईक अनियंत्रित हो गई और जमीन पर गिरने से तीनों घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने के बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here