Home डेली न्यूज़ जमीनी विवाद के चलते दो परिवारों में जमकर चले लाठी-डंडे

जमीनी विवाद के चलते दो परिवारों में जमकर चले लाठी-डंडे

76
0
Jeevan Ayurveda

दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक महिला-पुरुष हुए घायल

छतरपुर। राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर में बीती रात एक ही समाज के दो पक्षों में जमीनी विवाद के चलते मारपीट की घटना सामने आई है। मारपीट में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, वहीं राजनगर थाना में एक पक्ष की रिपोर्ट पर आधा दर्जन से अधिक लोगों पर मारपीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया है। दोनों पक्षों के घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक विक्रमपुर निवासी सुरेश अहिरवार और किशोरा अहिरवार के परिवार के बीच पिछले काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते सोमवार की रात दोनों पक्षों के लोगों में विवाद हुआ जमकर लाठी डंडे चले। सुरेश अहिरवार के मुताबिक रात करीब 8 बजे वह अपने घर के पास बैठा हुआ था तभी किशोरा अहिरवार अपने परिवार के रामस्वरूप, सुनील, सरुआ, रामबाबू, घंसू, महेश, सूरज और राहुल को लेकर आया तथा गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। सुरेश के मुताबिक जब उसे बचाने के लिए उसके परिवार का वीरेन्द्र, रमेश, नन्नीबाई और पानाबाई आई तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। सुरेश की रिपोर्ट पर राजनगर पुलिस ने सरुआ, किशोरा, सुनील, महेश, रामबाबू और घंसू पर धारा 294, 323, 324, 506, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष के किशोरा अहिरवार का कहना है कि विवाद की पहल सुरेश और उसके परिजनों ने की थी और उनके द्वारा मुझे तथा मेरे परिवार के रामस्वरूप अहिरवार, नीतू अहिरवार और नेहा अहिरवार को बुरी तरह पीटा गया है। फिलहाल दोनों पक्षों के घायलों को राजनगर अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here