Home डेली न्यूज़ पुलिस कर रही पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम

पुलिस कर रही पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम

90
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस अधीक्षक ने जिला मुख्यालय से शुरू किया अभियान
छतरपुर। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय और कार्यक्षेत्र में पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने जिला मुख्यालय से इस अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पक्षियों के लिए सकोरे टांग कर दाना-पानी का इंतजाम किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने कहा कि चूंकि इन दिनों जिले में गर्मी का प्रकोप है, जिससे न सिफऱ् इंसान बल्कि पशु-पक्षी भी परेशान हैं। इसी को ध्यान में रखकर गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी सभी पुलिस कार्यालयों, थाना और चौकी परिसर में दाना-पानी का प्रबंध किया जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी गणमान्य नागरिकों से अपील की है कि कृपया सभी पशु-पक्षियों को दाने एवं जल सहित सकोरे या अन्य पात्र का उपयोग कर प्रतिदिन दाना व जल रख कर उनकी जान बचाएं। अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और पर्यावरण से जुड़ाव बनाकर रखें। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में व्यवस्था के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र पूर्णिमा मिश्रा, कार्यालय का समस्त बल उपस्थित रहा। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here