Home डेली न्यूज़ बेहतर अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना

बेहतर अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना

53
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गत 6 मई को आईसीएसई का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। शहर में स्थित क्रिश्ििचयन स्कूल भी आईसीएसई से सम्बद्ध है। यहां भी बोर्ड में अध्ययनरत बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। विद्यालय परिवार ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
मैनेजर टीम ने अभिभावकों और शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया है। प्रबंधन का कहना है कि बिना संयुक्त प्रयास के परिणाम बेहतर नहीं हो सकते। शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही शारीरिक गतिविधियों पर भी जोर देने की बात की गई। परिणामों के मुताबिक कला संकाय में कक्षा 12वीं के देविका विश्वकर्मा ने 89.25 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं कामर्स में अनिरूद्ध ने 89 प्रतिशत और गणित में युवराज राय ने 88.5 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। कक्षा 10वीं में ओम गुप्ता ने 97.65 प्रतिशत अंक, नियति लोधी ने 95.60 प्रतिशत एवं आर्यन जैन ने 94.80 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्राचार्य मीनाक्षी लाल, पूर्व प्रिंसिपल शशि ब्राउन, असिसटेंट मैनेजर अर्पना मैसी और मेहनाज खान सहित विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी परीक्षाओं को शुभकामनाएं दी हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here