Home डेली न्यूज़ चरित्र निर्माण शिविर का समारोह पूर्वक हुआ समापन    

चरित्र निर्माण शिविर का समारोह पूर्वक हुआ समापन    

41
0
Jeevan Ayurveda

महाराजपुर। आर्य समाज महाराजपुर द्वारा आयोजित आर्य बीरदल युवा चरित्र निर्माण शिविर समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमके कौटार्य जिला शिक्षा अधिकारी रहे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथियों में महाराजपुर थाना से सब इंस्पेक्टर विधु विश्वास, महराजपुर संकुल प्राचार्य यूसी पटेरिया,  एलसी चौरसिया, मानिक चौरसिया अध्यक्ष चौरसिया समाज  एवं हाईस्कूल बिकौरा प्राचार्य शशांक रंजन चौरसिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री जय नारायण आर्य ने की।
 आर्यसमाज के प्रधान उमेश आर्य ने आर्यवीर दल शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आर्यसमाज लगातार 3 वर्षों से आर्यवीरदल शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक करता चला आ रहा है। शिविर में 100 से 150 युवा प्रतिवर्ष भाग लेकर लाभान्वित होते हैं। शिविर का प्रमुख उद्देश्य युवाओं में उत्तम चरित्र का निर्माण करना है। इसके अलावा युवाओं को इस शिविर में विभिन्न प्रकार के विद्वान वक्ताओं द्वारा बौद्धिक कार्यक्रम चलाकर उनके अंदर वेद ज्ञान, संस्कृति रक्षा, देश प्रेम आदि ज्ञान का प्रसार किया जाता है आर्य समाज यदि शरीर है तो आर्य वीर दल उसकी आत्मा है।
समापन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमके कौटार्य ने शिविर में भाग ले रहे आर्य वीरों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि आर्य समाज द्वारा लगाया गया। यह शिविर युवाओं के उत्तम चरित्र निर्माण का बहुत अच्छा माध्यम है। इस शिविर में बच्चे न केवल ज्ञान प्राप्त करते हैं बल्कि विभिन्न प्रकार के आत्मरक्षा के गुण सीख कर अपने शरीर को मजबूत व ताकतवर बनाते हैं। इस प्रकार के शिविरों का आयोजन जगह-जगह होना चाहिए ताकि अधिक से अधिक बच्चे लाभ प्राप्त कर देश और समाज की सेवा कर सकें।  कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन में आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री जय नारायण आर्य ने आमंत्रित अतिथियों और सैकड़ो की संख्या में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।  आर्य समाज के मंत्री सूर्य सेन आर्य, चितरंजन आर्य, आर्यवीरदल अधिष्ठाता सत्य प्रकाश चौरसिया, कोषाध्यक्ष अजय अमर चौरसिया, पत्रकार बली चौरसिया आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here