
राजनगर। मध्यांचल ग्रामीण बैंक शाखा राजनगर के मृतक खाता धारक स्व. रामप्रकाश रैकवार की मृत्यु ग्राम खजवा के किशवाहापुरवा में हुए एक हादसे के दौरान लिफ्ट के नीचे दबने से मृत्यु हो चुकी थी। मृत्यु पूर्व खाता धारक द्वारा शाखा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का बीमा करवाया गया था तथा डहर्रा ग्राम के अन्य खाता धारक स्व. रामनाथ रैकवार की भी मृत्यु बिजली का झटका लगने से हो गई थी। इसके द्वारा भी प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा करवाया गया था। मध्यांचल ग्रामीण बैंक शाखा राजनगर के शाखा प्रबन्धक राजकुमार बिंझड़े द्वारा मृतक स्व. रामप्रकाश रैकवार खजवा के परिवार को 4 लाख रूपए बीमा राशि तथा स्व. रामनाथ रैकवार डहर्रा की पत्नि रामकली रैकवार को दो लाख रूपए की बीमा राशि प्रदान की गई।








