
स्वागत से अभिभूत दल ने मतदाताओं से 26 अप्रैल को वोट डालने की अपील की
छतरपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. के निर्देशन में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतदान सम्पन्न कराने छतरपुर विधानसभा के मतदान केंद्र पठापुर में पोलिंग पार्टियों के पहुंचने पर बुंदेली परंपरा से ढोल नगाड़ों बजाकर और फूल मालाएं पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। साथ ही उन्हें ठंडा जूस पिलाया गया। मतदान दल की महिला सदस्यों ने स्वागत होने पर खुशी जताई और 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे शाम 6 बजे तक लोकतंत्र के महापर्व में होने वाले मतदान में वोट करने की अपील की।








